{"_id":"689659f54ceef0e4440921ff","slug":"children-took-out-a-tricolor-procession-in-every-house-patriotic-slogans-were-raised-chandauli-news-c-189-1-chl1013-134839-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बच्चों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बच्चों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा
- फोटो : samvad
आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय राम रामोली वली के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। हाथों में लहराते तिरंगे और चेहरे पर देश के प्रति गर्व की चमक लिए नन्हें-मुन्नों की टोलियां जब सड़कों पर उतरीं तो हर कोई उन्हें देख अभिभूत हो उठा।
यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चे वंदे मातरम, भारत माता की जय , इंकलाब जिंदाबाद और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा जैसे गगनभेदी नारे लगाते आगे बढ़ते रहे। चारों ओर देशभक्ति का माहौल छा गया। प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए आजादी की लंबी और कठिन लड़ाई का इतिहास सुनाया।
उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में वीर सपूतों के साथ-साथ माताओं और बहनों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने अपने साहस और बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। बच्चों से अपील की कि वे अपने देश के प्रति सदैव सम्मान और प्रेम की भावना बनाए रखें तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लें। यात्रा में विद्यालय के सभी अध्यापक, शिक्षामित्र और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। ग्रामीणों ने भी जगह-जगह फूल बरसाकर बच्चों का स्वागत किया।