फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children suffering from cold diarrhea

Chandauli News: कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे बच्चे

Thu, 21 Nov 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children suffering from cold diarrhea
चंदौली। बदलते मौसम ने बच्चों की सेहत पर प्रभाव डाला है। जिला अस्पताल में 15 दिन पहले जहां बाल ओपीडी में 120-150 बच्चे ही आते थे। वहीं, अब इनकी संख्या बढ़कर 200-210 तक पहुंच गई है। वहीं, रोज, 20 बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। इनमें 90 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों और खासकर नवजात बच्चों में कोल्ड डायरिया की शिकायत मिल रही है। जिसमें सर्दी, जुकाम,बुखार के साथ दिन में तीन से चार बार दस्त की समस्या है।
विज्ञापन


पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 1400 मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। उक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 200-210 तक जा पहुंची है। वहीं प्रतिदिन लगभग 20 बच्चे भर्ती भी हो रहे है। दवा कांउटर पर भी लम्बी लाइन लग रही है। वही बच्चों की भी ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। चिकित्सकों की मानें तो बुजुर्गों को बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि मौसम बदलने के कारण बीमारी अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। वहीं सरकारी अस्पताल ही नहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कोल्ड डायरिया में बच्चों को सर्दी-जुकाम, बुखार, मांसपेशियों में दर्द के साथ उल्टी और दस्त की समस्या होती है। एक दिन में दो से तीन बार दस्त और उल्टी होने को कोल्ड डायरिया का लक्षण माना जाता है। बताया कि ठंड में बच्चों को बचा कर रखें। सुबह व रात में पहनावे पर ध्यान रखें। ठंडी चीजों से परहेज करें। बच्चों सुबह बेड से उठ कर सीधे बाहर न जाने दें। सुबह फर्श पर नंगे पैर चलने से बचें। शरीर में पानी की कमी से डिहाईड्रेशन हो सकता है या फिर व्यक्ति कोल्ड डायरिया का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed