फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children showed their strength in sports

Chandauli News: खेल कूद में बच्चों ने दिखाया दम खम

Sun, 24 Sep 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Children showed their strength in sports
चहनिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतापुर में शनिवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न इलाकों के खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने किया ।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतापुर में बैडमिंटन और वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में शुभम राय 29 किलो, विनीत यादव 26 किलो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग कुश्ती में शुभम मौर्य 34 किलो और रितेश कुमार ने 26 किलोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिल कुमार 42 किलोग्राम में तथा किशन कुमार 49 किलोग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बछौली के बालक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालिका प्राथमिक विद्यालय रमौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछौली ने कबड्डी प्रतियोगिता में बालक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सकलडीहा क्षेत्राधिकारी राजेश राय एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने विजेता छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किया। इस मौके पर खेल अनुदेशक गौतम लाल, ममता रानी गुप्ता, मंजू देवी, राजेश कुमार यादव, रोशन प्रकाश, अखिलेश त्रिपाठी, बृजेश कुमार, प्रवीण सिंह, अमृतलाल, वसंत लाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, नीलम, कुसुम, अनिल, सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed