फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children need to be given sacramental education

बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने की जरूरत

Sat, 08 Feb 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Children need to be given sacramental education
चकिया। प्रदेश में बेहतर शिक्षा के लिए सूबे की सरकार लगातार काम कर रही है। इसे बच्चों तक पहुंचाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। बिना शिक्षा के विकास के रास्ते पर नहीं बढ़ा जा सकता है। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने से ही देश आगे बढ़ेगा। शुक्रवार को इंदिरा नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ओर से आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री व चंदौली के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल ने कहीं। इसके पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थितों का मन मोहा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षा के माहौल से ही देश का विकास संभव है। कहा कि विद्यालय के बच्चों को शिक्षा संस्कृति तथा खेलों से जोड़ने के साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता की भी शिक्षा स्कूल के शिक्षकों द्वारा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार राष्ट्र को आगे बढ़ाने तथा किसानों, गरीबों की मान सम्मान बढ़ाने के लिए कार्य किए हैं। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य चंद्रभान को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं दीक्षा के प्रशिक्षणार्थियों बजरंग यादव, दिनेश मौर्य, मोनिका को प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, चेयरमैन अशोक कुमार बागी, एसआरबीएस के एएमडी श्याम जी सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य, ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ सरिता सिंह, कैलाशनाथ दुबे, बीईओ चंद्रशेखर आजाद, मंडल अध्यक्ष कुंदन गोंड़, प्रभात पटेल, काशीनाथ सिंह, कैलाश जायसवाल, गुरुदेव चौहान, रहे। अध्यक्षता बीएसए भोलेंन्द्र प्रताप सिह ने और संचालन चंद्रप्रकाश गांधी व आलोक पांडेय ने किया।
विज्ञापन

आप जो पधारे तो महक उठी गली-गली
चकिया। इसके पहले छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना वीणा बजाने वाली सरगम सुनाने वाली सुनाया तो स्वागत गीत में आप जो पधारे तो महक उठी गली गली, खुश भईलन मनवा रउआ के दर्शन पाए के सुनाकर लोगों का मनमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विशेष प्रहसन भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एकांकी, गीत, नृत्य सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed