फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Child Trafficking busted at pddu nagar junction Agent caught with four teenagers going to Nagaland

Child Trafficking: पीडीडीयू जंक्शन पर चार किशोरों के साथ पकड़ाया एजेंट, नौकरी के नाम पर नगालैंड ले जा रहा था

Sun, 11 Sep 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

पीडीडीयू नगर जंक्शन पर चार किशोरों के साथ एक एजेंट पकड़ा गया। वाराणसी और आजमगढ़ के चार किशोरों को एजेंट नौकरी के नाम पर अपने साथ नगालैंड ले जा रहा था। 

विज्ञापन
Child Trafficking busted at pddu nagar junction Agent caught with four teenagers going to Nagaland
पीडीडीयू जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर जंक्शन पर नगालैंड के ठेकेदार का एक एजेंट पकड़ा गया जो वाराणसी और आजमगढ़ के चार किशोरों को अपने साथ नगालैंड ले जा रहा था। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर रविवार को जीआरपी को सौंप दिया है।  इन दिनों हावड़ा-दिल्ली रूट तस्करों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। सोना-चांदी, नशीले पदार्थ और कछुओं के साथ बाल तस्करी भी तेजी से हो रही है। बीच-बीच में चाइल्ड लाइन, बचपन बचाओ आंदोलन जैसी संस्थाओं के साथ आरपीएफ और जीआरपी मुहिम चलाकर तस्करों को पकड़ती है।

विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शनिवार को ऐसे ही चार नाबालिगों को  तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरपीएफ टीम और बचपन बचाओ आंदोलन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर देशराज सिंह स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच जनरल टिकट काउंटर के समीप चार किशोर एक व्यक्ति के साथ संदिग्ध हाल में दिखे।
विज्ञापन


संदेह होने पर उन लोगों से पूछताछ करने पर अधेड़ ने अपना नाम गौरीशंकर वर्मा निवासी चिउरापुर थाना बड़ागांव, वाराणसी बताया।

प्रति किशोर दो हजार रुपये में तय था सौदा

किशोरों के बारे में पूछने पर पता चला कि वह इन्हें दीमापुर नगालैंड ले जा रहा है। अधेड़ के साथ मिले चारों किशोरों में दो आजमगढ़ के रानी की सराय और दो किशोर वाराणसी के फूलपुर और बड़ागांव के रहने वाले हैं।

 गौरीशंकर ने बताया कि वह किशोरों को दीमापुर के ठेकेदार को देने वाला था जो सड़क निर्माण में काम दिलाने वाला था। बताया कि इस कार्य के लिए उसे प्रति किशोर दो हजार रुपये मिलते। आरपीएफ ने रविवार को नाबालिगों और तस्कर को जीआरपी के हवाले कर दिया। 

पिछले माह बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए थे 34 बच्चे

Child Trafficking busted at pddu nagar junction Agent caught with four teenagers going to Nagaland
सांकेतिक तस्वीर

 बंधुआ मजदूरी कराने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। पीडीडीयू जंक्शन पर पकड़े जा रहे बच्चे इसका उदाहरण हैं। पिछले माह 28 अगस्त को एक किशोरी बंधुआ मजदूरी के दलदल से निकलकर स्टेशन पर पहुंची थी।  रेलवे चाइल्ड लाइन में उसे पूछताछ में उसने बताया कि झारखंड के किशोर नगर के नई बस्ती में वह काम करती थी। इसके बाद बचपन बचाओ आंदोलन ने आरपीएफ के साथ मुगलसराय पुलिस के सहयोग से नई बस्ती से 34 बच्चों को मुक्त कराया था। ।

विज्ञापन

तीन महीने में 100 बच्चों को मुक्त कराया

बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के कोआर्डिनेटर देशराज सिंह ने बताया कि नगर में और पीडीडीयू जंक्शन पर पिछले तीन महीने से संस्था बचपन बचाने के लिए अभियान चला रही है। बताया कि तीन महीने में 100 बच्चों को मुक्त कराया गया। बच्चे झांसे में आकर या मजबूरी बस बंधुआ मजदूरी के दलदल में फंस जाते हैं। ऐसे बच्चों को खोजकर उन्हें स्वतंत्र करने और हक दिलाने के लिए बचपन बचाओ संस्था प्रतिबद्ध है। इसको लेकर लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed