फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   child theft

बच्चा चोर के शक में व्यक्ति को पकड़ा

Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
child theft
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव में सोमवार की दोपहर गांव के लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने सीएचसी नौगढ़ में उसका मेडिकल कराया और जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मझगावां चट्टी पर दोपहर में एक अनजान व्यक्ति घूमता नजर आया। लोगों ने सोचा कि आसपास के गांव से किसी कार्यवश आया होगा, लेकिन गांव में उसे कोई पहचान नहीं सका। वह दूसरी तरफ उसकी भाषा किसी को समझ में नहीं आ रही थी, जिससे लोगों ने बच्चा चोर के शक में उसे पकड़ लिया और मझगांवा पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस युवक को चकरघट्टा थाने ले आई। यहां उससे पूछताछ की गई, लेकिन युवक कुछ भी बता नहीं पा रहा था। उसकी भाषा समझने में पुलिस भी असमर्थ रही। जिसके बाद पुलिस ने सीएचसी पर युवक का मेडिकल कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed