फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Child stolen three days ago recovered

Chandauli News: तीन दिन पहले चोरी गए बच्चे को किया बरामद

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Child stolen three days ago recovered
(चंदौली)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रविवार की रात चोरी गए दो वर्ष के बच्चे को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। बच्चा चोरी करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जन्माष्टमी के दिन गायब बच्चे को वापस पाकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। जीआरपी आरोपी महिला का चालान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि 29 अगस्त को चोरी गए मासूम का अभी पता नहीं चला है। जीआरपी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन सितंबर की रात रेलवे स्टेशन के यात्री हाल से बिहार के औरंगाबाद के फेसर थाना के जमालपुर गांव निवासी रीना सिंह पत्नी नवीन सिंह का दो वर्षीय बेटा समर सिंह चोरी हो गया था। नवीन की तहरीर पर बच्चा चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। बच्चे की तलाश के लिए मेरे और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत की देखरेख में विवेचक प्रवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ व आरपीएफ की स्पेशल कोर की टीम गठित की गई। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पता चला कि महिला के साथ आई दूसरी महिला ने बच्चा चोरी की है। इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी महिला बच्चे के साथ चंदौली मझवार स्टेशन पर बैठी है। वह बच्चे को कहीं और ले जाने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम ने पहुंच कर महिला को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार सविता निवासी महावीरगंज अंबा थाना जिला औरंगाबाद का चालान किया गया है। गायब होने के चौथे दिन बालक की बरामदगी से मां रीना सिंह खुशी से फूली नहीं समाई।
विज्ञापन


इनसेट-

कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला को बेहोश कर दिया था

पीडीडीयू नगर। बच्चा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार सविता ने बताया कि वह बच्चा चोरी कर उसे बेचने की फिराक में थी। बताया कि वह रफीगंज से पीडीडीयू जंक्शन आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई। उसमें पहले से बेटे के साथ बैठी महिला से दोस्ती की। धीरे धीरे बातों में उसे अपने साथ ले लिया। चौबीस घंटे उसके साथ रही। जब उसने मुझ पर पूरा विश्वास कर लिया, तब यात्री हाल में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद आराम से बेटे को लेकर चली गई। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बच्चा ले जाते हुए महिला दिखी थी। उसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही थी। बताया कि पूछताछ कर बच्चा चोरी की घटनाओं के बारे में और अधिक पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-

एक मां को मिली खुशी, दूसरी की आंखों में छलक रहे आंसू

पीडीडीयू नगर। भले एक बच्चा चोरी की तीन दिन के भीतर बच्चे को बरामद कर जीआरपी और पूरी टीम पीठ थपथपा रही है लेकिन 29 अगस्त को चोरी गए नौ माह के मासूम का अभी तक पता नहीं चला है। बेटे को पाकर एक मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए तो बेटे को न पाकर दूसरी महिला दिन रात आंसू बहा रही है।


पीडीडीयू नगर के ला नंबर दो पानी टंकी के पास रहने वाली महिला सपना, पति मूरत और नौ माह का बच्चा 28 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरक्षण कार्यालय के बाहर सोए थे। आधी रात के बाद किसी ने मासूम को चुरा लिया। सूचना पर जीआरपी ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चला। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि नौ माह के मासूम का पता लगाने के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही बच्चे का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed