फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Checking campaign launched at the station in view of PM's arrival in Varanasi

पीएम के वाराणसी आगमन के मद्देनजर स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान 18-43-29

Mon, 25 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign launched at the station in view of PM's arrival in Varanasi
पीडीडीयू नगर। पड़ोसी जिले वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की पूर्व संध्या पर रविवार को राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इसमें सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 12 बजे डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग अभियान की शुुरुआत की गई। प्लेटफार्म संख्या दो और एक के वेटिंग रूम और प्लेटफार्म पर स्थित पार्सल की जांच की गई। वहीं प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामान की जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को किसी भी लावारिश वस्तुओं केे न छूने और इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया गया। इसके बाद फुटओवर ब्रिज, पीएचबी हाल में जांच की गई। इस दौरान एक लावारिस झोला मिला। इसे बरामद कर आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। इसके बाद टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, चार पहिया, तीन पहिया और दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल, पार्सल कार्यालय पर जांच की गई। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग अभियान चलाया गया और मॉकड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed