फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cheater caught in high school exam

Chandauli News: हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची

Tue, 28 Feb 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Cheater caught in high school exam
कमालपुर। क्षेत्र में हाई स्कूल विज्ञान की प्रथम पाली की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देता युवक पकड़ा गया। स्व. बच्चन मेमोरियल इंटर कॉलेज इनायतपुर में सोमवार को जांच के दौरान इसका पता चला। इस पर पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

अमर शहीद विद्या मंदिर शहीदगांव का परीक्षा केंद्र स्व. बच्चन मेमोरियल इंटर कालेज इनायतपुर में आया है। सुबह की पाली पर हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक को एकछात्र पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की। इसमें असली छात्र की जगह रमरेपुर गांव निवासी युवक निकला। मुन्ना भाई के पकड़े जाने पर परीक्षा केंद्र पर खलबली मच गई। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पहुची धीना पुलिस ने छात्र को अपने साथ ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू की है। दूसरी तरफ कड़ाई का दावा करने के बीच मुन्ना भाई का पकड़ा जाना परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक को भी हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed