फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chari pump canal fails again in testing

टेस्टिग में फिर फेल हो गया चारी पंप कैनाल

Sat, 22 Aug 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chari pump canal fails again in testing
कंदवा। नरवन के टेल के किसानों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए चारी गांव में 32.77 करोड़ की लागत से बन रहा न्यू चारी लिफ्ट कैनाल आठवीं बार टेस्टिंग में भी फेल हो गया है। मंगलवार को लिफ्ट कैनाल से पानी छोड़ने पर चारी व परसिया गांव के बीच अंडरग्राउंड पाइप कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। लगातार टेस्टिंग में फेल होने के बाद सभी मौन हैं। जबकि इस परियोजना को मार्च 2018 में ही पूर्ण कर लिफ्ट कैनाल को चालू कर देना था। इसके चालू होने से 2500 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

वर्ष 20170 में दो जुलाई, तीन अगस्त को चारी लिफ्ट कैनाल की टेस्टिंग हुई थी। जिसमें यह पूरी तरह से विफल रही। इसके बाद वर्ष 2020 में 25 जनवरी, 28 फरवरी सहित अप्रैल, मई और जुलाई में भी पंप कैनाल टेस्टिंग में फेल हो गया। मंगलवार को हुई टेस्टिंग में आठवीं बार लिफ्ट कैनाल फेल हो गया। लगातार आठ बार फेल होने से किसानों इसके निर्माण पर सवाल खड़े कर रहे हैं। किसानों ने आरोप किसानों का आरोप है कि अधिकारी और ठेकेदार ।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों की समस्या को दूर करने के लिए सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की पहल पर 2016 में कर्मनाशा नदी पर चारी में 50 क्यूसेक क्षमता की न्यू चारी लिफ्ट कैनाल परियोजना की स्वीकृति मिली थी। चारी गांव में रामा सिंह,श्यामा सिंह और हरिद्वार यादव के खेत और चारी- परसिया के बीच परसिया गांव के पास फट गई है। जबकि चारी परसिया गांव के बीच फाइबर की पाइप कई बार फटने के बाद ठेकेदार द्वारा अब लोहे की पाइप लगाया गया है। लोग अब पाइप की क्वालिटी पर भी सवाल उठाने लगे हैं। भाकियू भानु के तहसील अध्यक्ष सुमन्त सिंह अन्ना, किसान नेता रतन सिंह, किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह मंटू, अरुण सिंह, विक्की सिंह ने जिलाधिकारी से इस परियोजना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed