फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   charges on Counseling rigging

काउंसलिंग में धांधली का आरोप

Wed, 15 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 15 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
 charges on Counseling rigging
प्रदर्शन करते टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के दो सौ पदों के लिए मंगलवार को बीएसए कार्यालय में हंगामे के बीच काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हुई। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस बाबत बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार ही काउंसलिंग कराई जा रही है। देर शाम तक अभ्यर्थी कार्यालय के आसपास   जमे रहे। 
विज्ञापन

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद के 200 पदों पर काउंसलिंग कराई जा रही है। इस दौरान शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सुबह काउंसलिंग शुरू होने के बाद बेसिक शिक्षा कार्यालय गेट पर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग में अनियमितता बरती गई है। एक ही अभ्यर्थी के कई आवेदन स्वीकार किए गए हैं, वहीं कुछ फर्जी अभ्यर्थियों का नाम भी सूची में शामिल है। बीएसए और डायट प्राचार्य के आश्वासन के बाद भी अभ्यर्थी नहीं माने और सीधे जिलाधिकारी कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने डीएम से दोबारा काउंसलिंग कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और इस संबंध में शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस संबंध में डायट प्राचार्य डा. अमरनाथ राय और बीएसए चन्दना राम इकबाल यादव का कहना है कि बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार जनपद में प्रथम वरीयता वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जा रही है। रिक्त पदों पर 21 जून को फिर काउंसलिंग कराई जाएगी। परिषद से जारी सूची के अनुसार 200 पदों के लिए इतने ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया       गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed