Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chanting the name of Shri Ram makes human life meaningful.

Chandauli News: श्रीराम नाम का जप मानव जीवन को बनाता है सार्थक

Wed, 18 Nov 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chanting the name of Shri Ram makes human life meaningful.
हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की सातवीं निशा में सोमवार को हनुमान मिलन और अंगद-रावण संवाद का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास सुखेन त्रिपाठी ने संगीतमय शैली में भगवान श्रीराम के आदर्शों, राम नाम की महिमा और धर्म की शक्ति का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुवेल पर्वत पर हुई मंत्रणा के बाद अंगद संधि का प्रस्ताव लेकर रावण के दरबार में पहुंचे। वहां उन्होंने रावण के अहंकार को चुनौती देते हुए उसे प्रभु श्रीराम की शरण में जाने की सीख दी। कथा व्यास ने कहा कि श्रीरामचरितमानस मनुष्य के मन के विकारों को दूर कर उसे सद्कर्म और पुण्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, वह अच्छाई और सच्चाई के सामने अधिक दिनों तक नहीं टिक सकती। अंततः जीत धर्म और सत्य की ही होती है। पाप का घड़ा एक दिन अवश्य भरता है और अहंकार का अंत दुखद होता है।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि रामराज्य में प्रजा के सुख, सम्मान और न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती थी। श्रीराम के दरबार में प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिलता था। दोषी को दंड और निर्दोष को सम्मान दिया जाता था। यही आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीराम नाम का जप मानव जीवन को सार्थक बनाने का श्रेष्ठ माध्यम है। कथा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, महंत अनूप गिरि, डॉ. गीता शुक्ला, रामभरोस जायसवाल, अंबुज मोदनवाल और सालिक पाल सहित श्रद्धालुओं ने रामायण जी की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed