फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Changing weather, drizzle increased farmers' concerns

बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sun, 14 Mar 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Changing weather, drizzle increased farmers' concerns
चंदौली। मौसम के बदले मिजाज और आसमान में छाए बादलों को देखकर किसान चिंता में पड़ गए हैं। शुक्रवार की रात बूंदाबांदी ने किसानों की फिक्र और बढ़ा दी। वहीं शनिवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे और बारिश की आशंका बढ़ गई है। किसानों को डर है कि बारिश से खेतों में खड़ी फसल खराब न हो जाए। उन्होंने बारिश से सरसों, जौ व आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मौसम के अचानक परिवर्तन के बाद किसानों को फसलों के नुकसान होने का भय सताने लगा है। अगैती गेहूं, चना, मटर सहित अन्य फसलों का बरसात होने की दशा में नुकसान होना तय है। कई जगह जौ व सरसों की कटाई भी शुरू हो गई है। किसान अपनी फसलों को खेतों से उठाकर घर तक पहुंचाने में जुटे हैं। शुक्रवार की रात में बूंदाबांदी को देख किसानों के माथे पर बल पड़ गए। वहीं शनिवार की सुबह भी मौसम खराब व बादलों के छाए रहने के कारण किसान परेशान हैं। बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका से किसानों की नींद उड़ी हुई है। किसानों ने मौसम में नमी बने रहने व हवा के साथ बारिश होने की दशा में आम की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई है। वहीं मौसम के बदले मिजाज से होली की तैयारी को लेकर महिलाओं के आलू के चिप्स, नमकीन आदि की तैयारियों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। यदि मौसम ऐसे ही बना रहा तो महिलाओं की ओर से की जानी वाली होली की तैयारी भी फीकी पड़ सकती है।
विज्ञापन

हल्की वर्षा होने के साथ बिजली चमकने व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं सप्ताह के अन्य दिनों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेंटीग्रेड, न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड व आर्द्रता 32 से 92 प्रतिशत के मध्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed