{"_id":"570d54674f1c1bb3104a6c71","slug":"change-yatra-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
यात्रा निकाले शहर के सदस्य।
शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को कांग्रेस शासन में चली कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली। जिसमें कांग्रेसियों ने नगर के सभी वार्डों का भ्रमण कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का प्रचार प्रसार किया। साथ ही केंद्र सरकार पर इस कानून का श्रेय लेने का आरोप भी लगाया गया।
नगर के रेलवे ओवरब्रिज के समीप लालबहादुर शास्त्री पार्क में शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई परिवर्तन यात्रा नगर के सभी वार्डों में गई। बाद में लाठ नंबर एक स्थित नेहरू पार्क में सभा हुई। सभा में वक्ताओं ने ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का सपना था। कांग्रेस ने इसको लागू कराने के लिए लगातार संघर्ष किया। बाद में सपा सरकार को मजबूर होकर इसे लागू करना पड़ा। यात्रा में हीरालाल शर्मा, अशोक यादव, अकील अहमद, दशरथ चौहान, राजू चौहान, संजय चौहान, नंदगोपालसिंह, मेवालाल पटेल, जयप्रकाश पटेल, इश्तियाक अहमद, राजकुमार गोंड उपस्थित रहे।