फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chanduli crime

तस्करी कर ले जाए जा रहे एक कुंतल गांजा और 15 किलो चांदी बरामद

Fri, 24 Jan 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
chanduli crime
सैयदराजा। नौबतपुर चेक पोस्ट के समीप एसपी के नेतृत्व में चल रहे वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस से बस से तस्करी कर ले जा रहे एक कुंतल गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं लग्जरी कार से तस्करी कर बिहार ले जा रहे 15 किलो चांदी के साथ दो लोगां को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की लिखा पढ़ी में जुुटी है। बरामद चांदी की कीमत लगभग सात लाख रुपये है जबकि बरामद गांजा की कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि अभी तक कागजी कार्रवाई नहीं की गइ है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को देखते हुए नौबतपुर चेकपोस्ट पर थानाध्यक्ष संतोष राय की देख रेख में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात आठ बजे एसपी हेमंत कुटियाल वाहन चेकिंग की पड़ताल करने स्वयं पहुंच गए। पुलिस कर्मियों के साथ उन्होंने स्वयं वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच बिहार की तरफ से आ रहे बस को रोक कर जांच की गई तो बस में तीन सूटकेश और एक बोरा में गांजा भरा मिला। इस दौरान तीन लोगों को पकडा गया। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार गांजा तस्करी के आरोपी मलख निषाद, राजेश पासवान और मंजूर अली निवासी रूपई ताड़ थाना रितहा जिला चंपारण बिहार ने बताया कि वे गांजा डेहरी आन सोन से वराणसी ले जा रहे थे। तीनों ने फरार चौथे साथी का नाम हरेन्द्र सिंह बताया। बताया कि उसके कहने पर ही वे गांजा ले जा रहे थे। उसके बताए ठिकाने पर माल पहुंचाने पर प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये मिलता। बताया कि गांजा आंध्रप्रदेश से लाते हैं और वाराणसी सहित विभिन्न जिलों में इसकी आपूर्ति करते हैं। पुलिस की कार्रवाई चल रही थी तभी बिहार की तरफ से आ रहे लग्जरी कार को रोक कर चेक किया गया तो उसमें चांदी की 16 सिल्लियां बरामद हुई। इसका कागजात मांगने पर कार सवार सासाराम निवासी रोहित और संतोष कुमार नहीं दिखा सके। दोनों बताया कि इसके कागजात पीछे से उनका भाई लेकर आएगा। इस पर दोनों को पकड़ कर थाने लाया गया। सिल्लियों का वजन करने पर 15 किलोग्राम हुआ। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि चांदी बरामदगी के मामले में जांच की जाएगी और गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed