फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chanduali news

ट्रक और जीप की टक्कर में चालक की मौत, नौ जख्मी

Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
chanduali news
चकिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत चकिया नौगढ़ मार्ग पर जलेबिया मोड़ के समीप रविवार की दोपहर में एक बजे जीप और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में जीप चालक की मौत हो गई, जबकि जीप में सवार नौ यात्री जख्मी हो गए। मोके पर जुटे लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां दो घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नौगढ़ से सवारी लेकर जीप सवारी लादकर चकिया के लिए चली थी। जीप नौगढ़ के बाघी निवासी अनिल कुमार (32) चला रहा था। दोपहर एक बजे जीप जलेबिया मोड़ के समीप पहुंची थी कि चकिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। तेज टक्कर से जीप चालक अनिल सहित जीप में सवार राम विलास (65) निवासी पड़री मिर्जापुर, रामजनत निवासी पथरौली चकरघट्टा नौगढ़, मुन्नी देवी (45) और बुधनी देवी (40), सुगंधा (08) और दुर्गेश (06) निवासी डिगुलरिया थाना चैनपुर भभुआ बिहार, रोहित (25) निवासी जमसोती, नाथू चौहान (19) निवासी पौरा नई बाजार, लाल साहब यादव(32) निवासी मगही नौगढ़ आदि गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां चिकित्सकों ने चालक अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुन्नी देवी और रामविलास की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल संतोष कुमार राय आदि भी मौके पर पहुंच गए और ट्रक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

नौगढ़। स्थानीय कस्बे से सटे बाघी निवासी अनिल कुमार केशीर उर्फ चिंटू की मौत सड़क दुर्घटना में होने की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के अनुसार अनिल केशरी केशरी अपनी जीप से चकिया नौगढ़ मार्ग पर सवारी ढोते थे। एक सप्ताह पहले ही अनिल का गौना हुुआ था। पिता शिव प्रसाद उर्फ गुप्त केशरी, माता हीरामणि देवी और पत्नी सुनीता देवी तो बार बार अचेत हो जा रही थी। अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed