{"_id":"5d98eb008ebc3e0181672fc7","slug":"chanduali-news-chandauli-news-vns4874613101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायलो व सवारी वाहन में आमने सामने की टक्कर, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायलो व सवारी वाहन में आमने सामने की टक्कर, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल के समीप शनिवार को दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे कार और सवारी वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहनों के चालक, एक खलासी व पांच सवारियां घायल हो गई। टक्कर में मैजिक में फंसे चालक को क्षेत्रीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं खलासी व प्राइवेट वाहन के चालक को लोगों ने राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद खलासी की हालत गंभीर होने पर उसको जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि सवारियों के परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सालय लेकर चले गए।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहे से सवारी भरकर मैजिक वाहन चकिया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह आलू मिल चौराहे के समीप पहुंचा की तभी सामने से आ रही प्राइेवट चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। मैजिक चालक गोगहरा गांव निवासी वीरेन्द्र (55), खलासी जावेद (27) व पांच सवारियों समेत प्राइवेट वाहन चालक कमालपुर के जनौली गांव निवासी विजय प्रकाश (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक में फंसे चालक को वाहन के आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसमें खलासी जावेद और निजी वाहन के चालक विजय को लोगों को पीपी सेंटर में और मैजिक चालक को पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। घटना में मैजिक चालक का दाहिना पैर टूट गया है। इसके अलावा घायल सवारियां को परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद सौ नंबर को फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन घटना के काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुचा था।