{"_id":"6ab18a6e60c5f04af80661a1","slug":"chandaulis-boys-under-17-team-wins-divisional-volleyball-tournament-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154986-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मंडलीय वॉलीबॉल में चंदौली की बालक अंडर-17 टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मंडलीय वॉलीबॉल में चंदौली की बालक अंडर-17 टीम विजेता
विज्ञापन
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। सं
पीडीडीयू नगर। जनता इंटर कॉलेज बबुरा धीना के सौजन्य से महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के वॉलीबॉल कोर्ट पर 70वीं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वाराणसी मंडल के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने छह आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। अंडर-17 बालक वर्ग में चंदौली की टीम विजेता रही। अंडर-19 और अंडर-14 बालक वर्ग में गाजीपुर तथा तीनों बालिका वर्गों में जौनपुर की टीम विजेता रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने किया। समापन समारोह में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है। खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष एवं पूर्व जनपदीय क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडलीय क्रीड़ा सचिव राकेश सिंह, चंदेश्वर सिंह, संतोष सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, सुदीप कुमार सिंह, भारत सिंह, उपेंद्र सिंह, आशीष सिंह, नीरज सिंह, दुर्विजय सिंह, संतोष कुमार राय, दीपक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।