फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli winner in taekwondo

ताइक्वांडो में 20 स्वर्ण पदक जीत चंदौली बना चैंपियन

Wed, 22 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
chandauli winner in taekwondo
पीडीडीयू नगर के पराहूपुर में आयोजित ताइक्वांडों प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी को ट्राफ? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पराहूपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर मंगलवार को 17वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. अनिल यादव व विशिष्ट अतिथि जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव नंदजी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में चंदौली ताइक्वांडो की टीम 20 स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान पर रही जबकि 16 स्वर्ण पदक के साथ सकलडीहा दूसरे व चार स्वर्ण पदक जीतने वाली वीभीएम ताइक्वांडो क्लब की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में देवांश, अंशुमन, कौशल, हर्ष, दिव्यांश, नयन, आदर्श, जावेद, आयशा, शांभवी, स्नेहा, तेजस्विनी, श्रेया, पलक, रोहित, धीरज, अनमोल, शिवदेव, आलोक, अजय, रिजवान, उर्मिला, साहिल, नीरज, अंजली, श्वेता, अभिषेक, राहुल, अनुभव, सूर्यप्रताप, रिमझिम, राजदेव, आरजू, ईशा, रेखा, कृतिका आदि शामिल रहे। वहीं रजत पदक प्राप्त करने में आशीष, रणवीर, शिवजीत, सानिया, मंतशा, रोशन, आकाश, विनय, राजन, जयदेव, मनीष, कुलदीप, दीपक, शिवप्रताप, जसमीन, रुचिता आदि सफल रहे। कांस्य पदक पर आदित्य, शनि पटेल, आयुषी पांडेय, रंजीत, जितेंद्र, धनंजय, आकाश, इंद्रजीत, प्रदीप, रोहित आदि ने कब्जा किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केके भारती ने मेडल प्रदान किया। प्रतियोगिता के निर्णायक अभिषेक, दिलीप, अनिल राय, सीमा खान, चंद्रिका चौहान, उमेश केशरी, कुलदीप पासवान रहे। इस मौके पर आराधना, जयप्रकाश गुप्ता, कोच अमित कुमार, रोशन शर्मा, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सूबेदार राम व संचालन अल्ताब खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed