फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli will host regional sports competition in 2023

2023 में मडलीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा चंदौली

Mon, 21 Nov 2022 07:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
Chandauli will host regional sports competition in 2023
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले के होनहारों ने गाजीपुर में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में 17 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल हासिल किया है। इतना ही नहीं अगले साल 2023 में आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबानी चंदौली जिले को मिली है। इस बात की घोषणा खेलकूद प्रतियोगिता की समाप्ति पर सहायक शिक्षा निदेशक अवधेश किशोर सिंह ने जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे को खेल ध्वज सौंप कर की। गाजीपुर जिले के पीजी कालेज के खेल मैदान पर तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें चंदौली के छात्र और छात्राओं ने पीटी प्रदर्शन, समूह गान, लोकगीत और वॉलीबॉल में अपने हुनर का जलवा बिखेरा है। जिसके चलते छात्रों ने 17 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल प्राप्त करके जनपद का नाम रौशन किया है। वहीं छात्रों की सफलता से शिक्षा विभाग के अफसर और प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक भी गदगद दिख रहे हैं। जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ने बताया कि परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। छात्रों ने कम संसाधनों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराया जाए तो जिला प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में टॉप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed