फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli will get the gift of eco-tourism, will get employment with natural spring

चंदौली को ईको टूरिज्म का उपहार, प्राकृतिक बहार संग मिलेगा रोजगार

Sat, 30 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chandauli will get the gift of eco-tourism, will get employment with natural spring
चकिया के राजदरी में भ्रमण करते पर्यटक। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर/चकिया/नौगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में चंद्रप्रभा ईको टूरिज्म को हरी झंडी दे दी। जिसके बाद चंदौली जिले को ईको टूरिज्म के उपहार मिल गया। इसके तहत पर्यटकों को मनोरम प्राकृतिक छटा का बहार तो स्थानीय युवाओं को नेचर गाइड के रूप में अन्य लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं लोगों के घरों में गेस्ट हाउस खोला जाएगा। चंद्रप्रभा ईको टूरिज्म के लिए पर्यटन विकास की संभावनाओं की तलाश के लिए ड्राई रन की शुरूआत भी हो गई है। वाराणसी-चन्द्रकान्ता ईको टूरिज्म सर्किट तथा वाराणसी-सलखन ईको टूरिज्म सर्किट मुख्यमंत्री के ड्रीम प्राजेक्ट में सम्मिलित है। जिसके लिए ड्राई रन का आयोजन काशी वन्य जीव प्रभाग की ओर से किया जा रहा है। ड्राई रन के दौरान टूरिज्म के विशेषज्ञों द्वारा इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाशा जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बृहस्पतिवार को वाराणसी-चन्द्रकांता ईको टूरिज्म सर्किट में ड्राई रन का शुभारम्भ सारनाथ से किया गया। टीम ने राजदरी-देवदरी तथा चन्द्रप्रभा बांध का दौरा कर वहां पर्यटन विकास की सम्भावनायें तलाशने का काम किया। शुक्रवार को टीम ने औरवाटाड़ जलप्रपात और नौगढ़ बांध का स्थलीय मूल्यांकन किया। ड्राई रन में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बसंत कालेज राजघाट, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर बरकछा के टूरिज्म के छात्र, यूपी तथा सेन्ट्रल टूरिज्म के गाईड्स एवं टूर आपरेटर्स सम्मिलित रहे। शनिवार से वाराणसी-सलखन ईको टूरिज्म सर्किट पर ड्राई रन आरम्भ होगा। जो चकिया-अहरौरा मार्ग से गुजरेगा। डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह ने बताया कि सारनाथ से राजदरी तथा औरवाटाडं जलप्रपात लिए इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कुल सात ड्राई रन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed