फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Truck going to leave animals hit the hill, two died

चंदौली: पशुओं को जंगल में छोड़ने जा रहा ट्रक पहाड़ी से टकराया, दो की मौत, एक दर्जन गंभीर

Fri, 31 Jul 2020 12:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 31 Jul 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Truck going to leave animals hit the hill, two died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के ग्रामीन एक ट्रक से फसलों को नुकसान पहुंचा रहे घुमंतू पशुओं को सोनभद्र के जंगल से गुरुवार की रात छोड़कर घर लौट रहे थे। इस बीच, मिर्जापुर के अहरौरा थाने के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। बाकी एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को निजी और बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती जरिया गया है। मौत के बाद हेतिमपुर  गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव में आवारा पशु फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे है। इन्हें गांव से बाहर छोड़ने के लिए गांव के ही ट्रक चालक राजकुमार से ग्रामीणों ने पशुओं को जंगल मे छोड़ने की बात की। इसके बाद ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर चालक को दिया। गुरुवार को पशुओं को पकडकर ट्रक से सोनभद्र के सुकृत के पास बैजू बाबा धाम स्थित जंगल के पास छोड़ने गए थे।
विज्ञापन


उसके बाद वापस लौटते समय रात लगभग 9:30 बजे के आसपास अहरौरा थाना के ठीक सामने ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर पलट गया। जिसमें सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 2 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में व्हकीय कोतवाली के हेतिमपुर गांव निवासी संजू यादव 30 वर्ष और सुदर्शन राम 50 वर्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की जानकारी के बाद उनके परिवार जनों में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही संजय मौर्या 50 वर्ष जनार्दन पाल 60 पारस पाल 55 रजिन्दर पाल 28 गंभीर रूप से घायल हैं इनके साथ ही ट्रक पर सवार आधा दर्जन अन्य और घायल हैं। जिनका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। ट्रक चालक राजकुमार यादव 45 वर्ष भी ट्रामा सेंटर में  भर्ती है। घटना से हेतिमपुर गांव में गमगीन मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed