फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli tops in revenue collection in the division

Chandauli News: मंडल में राजस्व वसूली में चंदौली अव्वल

Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Chandauli tops in revenue collection in the division
पीडीडीयू नगर। सालाना राजस्व वसूली में चंदौली के परिवहन विभाग ने मंडल में इस बार बाजी मारी है। राजस्व वसूली में चंदौली ने 89.83 फीसदी लक्ष्य पूरा कर मंडल में पहला स्थान हासिल किया है। जौनपुर 89.02 फीसदी के साथ दूसरे, वाराणसी 88.52 फीसदी के साथ तीसरे और गाजीपुर 87.67 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से हर साल सभी जिलों को राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में वाराणसी संभाग में चंदौली जिले ने लक्ष्य का सर्वाधिक 89.83 फीसदी राजस्व वसूली कर प्रथम स्थान हासिल किया है। चंदौली को परिवहन विभाग की ओर से 7388.54 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसकी तुलना में 89.83 प्रतिशत यानी 6636.81 लाख रुपये वसूल किए गए। जो वर्ष 2023-24 की तुलना में 12.46 फीसदी अधिक है। इसके अलावा जौनपुर दूसरे स्थान पर रहा। वर्ष 2024-25 में जौनपुर परिवहन विभाग को 13577.95 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला। जिसमें विभाग ने 12087.05 लाख रुपये के हिसाब से 89.02 फीसदी लक्ष्य की प्राप्ति की। जो पिछले साल की तुलना में 11.28 फीसदी ज्यादा रही। इसी प्रकार वाराणसी जिला तीसरे स्थान पर रहा। वाराणसी परिवहन विभाग को 37639.78 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला। विभाग ने 33319.81 लाख रुपये राजस्व की वसूली की। जो लक्ष्य का कुल 88.52 फीसदी था। पिछले साल की तुलना में 10.52 फीसदी ज्यादा रही। गाजीपुर जिले के परिवहन विभाग को 10126.59 लाख रुपये राजस्व वसूला का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य की तुलना में 8878.09 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। लक्ष्य की तुलना में यह 87.67 फीसदी है। जो पिछले साल की तुलना में 9.68 फीसदी ज्यादा है। एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम का कहना है कि शासन की ओर से ओर दिए गए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार काम किया जा रहा है। भविष्य में भी राजस्व में वृद्धि के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। वाहनों का टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed