फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Teenager dies after being struck by current that landed in cooler

चंदौलीः कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

Mon, 21 Jun 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Teenager dies after being struck by current that landed in cooler
चंदौली जनपद के बबुरी कस्बे में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिजनों ने किशोर को मृत पाया। इससे परिवार मे कोहराम मच गया। परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गब्बर का पुत्र टीपू (14) अपने कमरे में सोया था।
परिजनों के अनुसार कमरे में लगा कूलर चौकी पर ही रखा था जिसमें करंट उतर रहा था। सोते समय किशोर का पैर कूलर से छू जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक टीपू के न जगने पर परिवार वाले जब उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो चौकी पर अचेत पड़ा देख चीखने चिल्लाने लगे। आनन-फानन परिजन उसे पीडीडीयू नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने टीपू को मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता गब्बर और मां राजिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed