{"_id":"61d9e0a0c73ae30a332872df","slug":"chandauli-saidpur-chahaniya-sakaldiha-road-will-be-built-with-498-crores-chandauli-news-vns632478124","type":"story","status":"publish","title_hn":"498 करोड़ से बनेगा चंदौली, सैदपुर, चहनियां सकलडीहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
498 करोड़ से बनेगा चंदौली, सैदपुर, चहनियां सकलडीहा मार्ग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में चदौली, सैदपुर, चहनियां सकलडीहा फोर लेन मार्ग को स्वीकृति मिल गई है। 498 करोड़ की लागत से 32 किमी लंबे मार्ग का निर्माण होगा। चंदौली सांसद और भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय की पहल पर चंदौली के साथ वाराणसी के विभिन्न कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसके लिए डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को धन्यवाद दिया है।
सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि चंदौली-सैदपुर- चहनियां- सकलडीहा 32 किमी फोरलेन माग की स्वीकृति शासन की ओर से जारी की गई है। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा हो रही थी। 498 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क बनने से लोगों को आसानी होगी। इसी तरह पड़ाव, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, अलीनगर सकलडीहा मार्ग, पड़ाव से रामनगर टेंगरा मोड़ नरायनपुर मार्ग को तीन सौ करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय बनाने की स्वीकृति मिली है। बताया कि इसी तरह वाराणसी जिले में बावतपुर रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज के पहुंच मार्ग कार्य रेलवे की ओर से पहले से ही स्वीकृत है। राज्य सरकार में पहुंच मार्ग की स्वीकृति का कार्य जो रूका था, उसे प्रदेश सरकार ने नाबार्ड से ऋण लेकर स्वीकृत कर दिया गया है। इसके लिए 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की है। कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज जो रेलवे की ओर से पहले से स्वीकृत है। उसका टेंडर भी किया जा चुका है। कहा कि कैंथी में मार्कंडेय घाट से संगम घाट तक नौ सौ मीटर सीसी रोड निर्माण, कैंथी में दो मंजिला डाक बंगला निर्माण, मार्कंडेय महादेव धाम कैंथी के वैकल्पिक मार्ग, लेदूपुर - छीतमपुर, कादीपुर - धौरहरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति अंतिम रूप से प्रक्रियागत है।