फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Protests to remove drinking water problem

पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Protests to remove drinking water problem
पीडीडीयू नगर के ओड़वार में पानी के लिए प्रदर्शन करते कांशी राम आवास के लोग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित कांशीराम आवास के लोगों ने पेयजल की समस्या से परेशान होकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि समय से पालिका प्रशासन की ओर से रीबोर का कार्य पूरा नहीं कराया गया तो गर्मी में वार्ड के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड संख्या एक स्थित कांशीराम आवास में लगभग की एक हजार की आबादी रहती है। यहां बनी बोरिंग एक वर्ष पहले खराब हो गई थी। इससे बाद कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों के समक्ष पेयजल का संकट खड़ा हो गया। बाद में पालिका प्रशासन की ओर से वहां लगे हैंडपंप की मरम्मत कराई गई। इसके बाद टैंकर से पानी की आपूर्ति की गई। इस दौरान ठंड का मौसम आने के कारण पानी की खपत कम हो गई। लेकिन जैसे ही गर्मी ने दस्तक दी तो लोगों के अंदर पेयजल समस्या को लेकर बेचैनी बढ़ गई। पेयजल समस्या के निदान के लिए बृहस्पतिवार को आवास के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था किये जाने की मांग की। इस दौरान शिवा ,अशोक,विजय साव, नरेश गुप्ता, लक्ष्मीना अनीता ,उषा ,रितु उज्जवल ,उर्मिला, वन गोपी मौजूद रहे। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि रीबोर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर पाइप बिछाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed