Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli property dealer murdered in Mumbai Head crushed with gas cylinder two arrested

UP: दो ने हाथ पकड़े, तीसरे ने सिलेंडर से कूच दिया सिर, चंदौली के प्रॉपर्टी डीलर की मुंबई में हत्या; दो अरेस्ट

Mon, 09 Jun 2025 09:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 09:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, पैसे के लेनदेन में हत्या की गई है। तहरीर लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। दो लोगाें को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Chandauli property dealer murdered in Mumbai Head crushed with gas cylinder two arrested
संजय प्रजापति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: चंदौली के सकलडीहा नोनार गांव निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की महाराष्ट्र के जानकी पाड़ा में तीन लोगों ने रविवार की दोपहर गैस सिलिंडर से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। युवक मुंबई में प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता था। पुलिस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। संभावना जताई जा रही है कि हत्या से पहले सभी का विवाद हुआ था। दो आरोपियों ने डीलर के हाथ पकड़े और तीसरे ने सिलेंडर से उसे मार डाला।
विज्ञापन


नोनार गांव निवासी निठोहर प्रजापति के चार बेटे अवधेश प्रजापति, संजय प्रजापति, लालू प्रजापति और धनंजय प्रजापति हैं। अवधेश और संजय करीब 30 साल से महाराष्ट्र के बसई थाना क्षेत्र के जानकी पाड़ा में रहकर प्रॉपर्टी डिलिंग के साथ ही ब्याज पर पैसा देने का काम करते रहे हैं। परिजनों के अनुसार रविवार की दोपहर तीन लोगों ने ब्याज का पैसा देने के लिए संजय को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पैसे के लेन-देन के विवाद में तीनों युवक मिलकर संजय को मारने-पीटने लगे। मारपीट के दौरान एक युवक ने पांच किलो वाले छोटे गैस सिलिंडर से संजय के सिर पर प्रहार कर दिया। प्रहार इतना तेज था कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई। 

Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना पर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दो आरोपियों की शिनाख्त होने पर एक को पकड़कर थाने ले गई, जबकि मारपीट में घायल दूसरे आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में मृत संजय से तीन बेटियां अंकिता, माधुरी और किंजल हैं। 

इस संबंध में कोतवाल हरिनारायण पटेल का कहना है कि नोनार गांव के एक युवक की मुंबई में पैसे के लेन-देन के विवाद में हुई मारपीट में मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों से संपर्क साधकर विस्तृत जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed