फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Police sued 48 named and 250 unknown in stone pelting case 

 चंदौली : पुलिस पर पथराव मामले में 48 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Sun, 25 Apr 2021 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 08:52 PM IST
सार

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
पुलिस की गाड़ी से युवक के घायल होने पर नाराज ग्रामीणों ने किया था पथराव
 

विज्ञापन
Chandauli: Police sued 48 named and 250 unknown in stone pelting case 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुरा गांव में पुलिस पर पथराव मामले में रविवार को 48 नामजद और  250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पथराव मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर ही आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


प्रधान पद प्रत्याशी की ओर से जुलूस निकालने की सूचना पर शनिवार की शाम थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची थी। विजय गिरि (34) नामक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी से घायल हो गया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भीड़ पर लाठियां बरसाईं। इससे आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए थे। वहीं पथराव से पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
विज्ञापन


सभी घायलों का शाम के वक्त शहाबगंज पीएचसी में उपचार कराया गया, दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इस मामले में पुलिस देर रात गांव में छापामारी कर नंदकिशोर, आशीष, भोला व सीताराम यादव को गिरफ्तार किया। उनका सुबह चालान कर दिया गया। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बिना अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे। किसी आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा, सब पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed