{"_id":"6a644a6750e59e866f015518","slug":"chandauli-police-clash-with-cattle-lifting-gang-one-miscreant-injured-after-being-shot-in-leg-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मवेशी चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल; चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मवेशी चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल; चार गिरफ्तार
Sat, 25 Jul 2026 11:02 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:02 AM IST
सार
Chandauli News: जिले की चकिया पुलिस व एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की। मवेशी चोर गिरोह से मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
चकिया पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में चकिया कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार शनिवार को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि थाना चकिया क्षेत्र के बमहोरा नाका गांव में कुछ मवेशी चोर नीले रंग की मैजिक वाहन से पहुंचे थे। ग्रामीणों के जाग जाने पर सभी आरोपी वाहन लेकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही चकिया प्रभारी निरीक्षक, जो एसओजी टीम के साथ पहले से वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ने संदिग्ध मैजिक वाहन की घेराबंदी कर गरला के आगे उसे ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी: व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरोह के आपराधिक इतिहास, चोरी की घटनाओं तथा बरामदगी के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन