{"_id":"69d3918a5221ef67b40afb3c","slug":"chandauli-police-busting-cattle-smuggling-racket-arrested-one-smuggler-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग वाहनों से ले जाते थे संरक्षित पशु, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग वाहनों से ले जाते थे संरक्षित पशु, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 06 Apr 2026 04:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:27 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वध के लिए संरक्षित पशु को लेकर बिहार जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जनपद में गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम वाहन से वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे गोवंश को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान टेढ़ी पुलिया के पास, ग्राम सराय थाना बलुआ क्षेत्र में एक वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में एक गोवंश को लादकर वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने अभियुक्त नंदू सिंह (पुत्र छोटू सिंह), निवासी मुस्तफाबाद बेनीपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: UP News: पिछड़ों का हक लूटने वाले अब घबराए हुए हैं, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह संरक्षित गोवंश को वध के लिए बिहार ले जा रहा था, जहां मेलों में इन पशुओं की बिक्री की जाती है। इसके बाद इन्हें बड़ी गाड़ियों में लादकर पश्चिम बंगाल भेज दिया जाता है। पुलिस की सख्ती से बचने के लिए तस्कर एक-एक गोवंश को अलग-अलग वाहनों में ले जाते हैं, जिससे उन पर शक कम हो। इस अवैध कारोबार से उन्हें मोटा मुनाफा होता है।