{"_id":"6911c4cb8b3bdf5c3f05e660","slug":"chandauli-police-busted-an-illegal-arms-factory-and-arrested-one-person-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली पुलिस का एक्शन: घर के अंदर चला रहा था अवैध असलहा फैक्टरी, तीन असलहा सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली पुलिस का एक्शन: घर के अंदर चला रहा था अवैध असलहा फैक्टरी, तीन असलहा सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद
Mon, 10 Nov 2025 04:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 10 Nov 2025 04:26 PM IST
सार
चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में चल रहे अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तीन असलहा सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले की बलुआ थाना पुलिस ने रविवार की रात अवैध असलहा फैक्टरी का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे (12 बोर व 315 बोर), कई खोखा कारतूस, असलहा बनाने के पुर्जे और उपकरण बरामद किए। मौके से असलहा बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार रात करीब 7:10 बजे मुखबिर की सूचना पर बलुआ पुलिस ने ग्राम नदेसर मारूफपुर में छापा मारा। इस दौरान घर के अंदर अवैध असलहा फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी संजय शर्मा उर्फ संजू (53) पुत्र रामलक्षण शर्मा उर्फ लच्छू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन तमंचे, कई नाल, ट्रिगर, स्प्रिंग, वेल्डिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडिंग ब्लेड, हथौड़े और निहाई सहित बड़ी मात्रा में असलहा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना मुगलसराय में दर्ज आर्म्स एक्ट और विद्युत चोरी के मामले शामिल हैं। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें 20,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।