फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Police became Gharati, CO got two daughters married with pomp

चंदौली: चंदौली पुलिस बनी घराती, सीओ ने धूमधाम से कराई दो बेटियों की शादी

Tue, 14 Feb 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chandauli Police became Gharati, CO got two daughters married with pomp
सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने जिले की दो गरीब बेटियों चंचल और सुशीला की शादी सोमवार को नगर के अलीनगर स्थित एक लॉन में धूमधाम कराई। शादी समारोह में चंदौली पुलिस घराती की भूमिका में रही। सीओ ने कन्यादान किया। बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए प्रशासन के अधिकारी और गणमान्य लोग पहुंचे। जिले के सकलडीहा बाजार निवासी ओमप्रकाश और सुनीता सेठ की पुत्री चंचल और कुवरडीहा नौगढ़ निवासी अच्छे कुमार की पुत्री सुशीला की शादी के लिए अभिभाव पेरशान थे। दोनों परिवार अत्यंत गरीब हैं। इसको देखते हुए समाजसेवी आवाजापुर निवासी दुर्गेश सिंह आगे आए और सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने समाजसेवियों के सहयोग से दोनो बेटियों की शादी कराने की ठानी। समाजसेवी संगठनों के साथ समाज के गणमान्य लोगों ने भी सहयोग किया और 13 फरवरी को चंचल की शादी शिवा सेठ निवासी मढिया पड़ाव और सुशीला की शादी इंद्रदयाल निवासी बनबहुआर पोस्ट नंदना सोनभद्र के साथ हुई। शादी में सभी गृहस्थी के सामान भी बेटियों को दिया गया। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने इससे पहले सकडलीहा में भी एक गरीब बेटी की शादी कराकर चर्चा में आए थे। अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि बहनों की शादी कराने का कार्य अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed