फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli police arrested four miscreants

चंदौली पुलिस का एक्शन: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, तीन वारंटियों को भी दबोचा

Wed, 09 Jul 2025 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Jul 2025 04:19 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली पुलिस की अलग- अलग टीम ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपी वारंटी हैं। वहीं एक देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी है। 

विज्ञापन
Chandauli police arrested four miscreants
चार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के थाना चकरघट्टा पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगंबर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव को 7 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक भैसौड़ा बंधा के पास आम के पेड़ के नीचे मौजूद है।
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से प्रेमचंद पुत्र छैबर (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम जरहर, थाना चकरघट्टा को गिरफ्तार किया। प्रेमचंद के पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना चकरघट्टा पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीना पुलिस ने एक ही दिन में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना धीना पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम डेढ़गावा के तीन वारंटी अभियुक्तों सेराज खां उर्फ सिराजुद्दीन (53), चनपुतली उर्फ हिसाबुद्दीन (45) पुत्रगण निजामुद्दीन और इमरान (30) पुत्र नेहाल खां को उनके घर से सुबह लगभग 7:30 बजे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि उक्त तीनों अभियुक्त थाना धीना में दर्ज मुकदमा के तहत वारंटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed