{"_id":"6aa4559d60f7588392070647","slug":"chandauli-players-will-show-their-strength-in-anantnag-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154450-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अनंतनाग में दम दिखाएंगे चंदौली के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अनंतनाग में दम दिखाएंगे चंदौली के खिलाड़ी
विज्ञापन
अवान जाफरी, पूर्वांचल स्पोर्ट्स के कप्तान, स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की 15 सदस्यीय जूनियर क्रिकेट टीम अंतरराज्यीय जूनियर इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को अनंतनाग रवाना होगी। ऑर्बिट ग्रुप ऑफ दिल्ली और ओला वियाजेस के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में टीम अबान जाफरी की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। प्रतियोगिता 14 से 17 सितंबर तक जम्मू कश्मीर के अनंतनाग स्पोर्ट्स स्टेडियम और मटन स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेली जाएगी।
प्रतियोगिता में पूर्वांचल स्पोर्ट्स के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेंगे। टीम में अमन यादव, प्रतीक जायसवाल, प्रांजल कुमार, आर्यन यादव, अमृत मौर्या, तेजस यादव, अंश यादव, किशन चौहान, अभिनव, सौप्तिक, अबान, फतेह सिंह, आशिर खान, आर्यन वर्मा और अबान जाफरी शामिल हैं।
टीम के साथ मैनेजर सबी जाफरी, हेड कोच शौजब हुसैन, बैटिंग कोच सम्राट मौर्य और फिजियो नियाज भी रहेंगे। टीम प्रबंधन के अनुसार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए तैयारी की है और टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
पूर्वांचल स्पोर्ट्स के मीडिया प्रभारी विभाष श्रीवास्तव ने बताया कि टीम पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है। खिलाड़ियों में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह है और कप्तान अबान जाफरी के नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतरेगी। संवाद