फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli News Women thrashed cattle performed puja long life of brother know the belief

Chandauli News : महिलाओं ने गोधन कूटा, भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजन संपन्न; जानें क्या है मान्यता

Sat, 02 Nov 2024 02:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 02:54 PM IST
सार

Chandauli News : चंदौली के विभिन्न स्थानों पर गोधन कूटने के साथ यम-यमुना की कहानी सुनी गई। मंदिरों सहित गलियों और सड़कों पर गाय के गोबर का लेपन कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया।

विज्ञापन
Chandauli News Women thrashed cattle performed puja long life of brother know the belief
पूजन के दौरान मौजूद महिलाएं और युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भैया दूज पर भाईयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने गोधन कूटा और यम-यमुना की कथा सुनी। बाद में भाइयों को मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपने सामर्थ्य के अनुसार, बहनों को उपहार दिए। इसके पूर्व बहनों ने सुबह भाईयों को श्राप दिया, जबकि बाद में कांटे को जीभ में चुभोकर पश्चाताप किया।

विज्ञापन




सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं ने गोबर से यम-यमुना-जीव-जंतुओं की आकृति बनाई और एकत्र होकर उसे मूसल से कूटा। दीपावली के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भइया दूज मनाया जाता है।
विज्ञापन


मान्यता है कि इस दिन बहन यम और यमुना की पूजा-अर्चना कर गोधन कूटने के बाद भाइयों को मटर के दाने और मिठाइयां खिलाने से उनकी लंबी उम्र होती है। भाईयों पर आया संकट टल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर हुआ पूजन
शनिवार की सुबह से ही गोधन कूटने की तैयारी शुरू हो गई। नगर के कैलाशपुरी, रवि नगर, नई बस्ती, पथरा, लाठ नंबर एक और दो, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, चतुर्भुजपुर, इस्टर्न बाजार, मैनाताली, अलीनगर, अमोघपुर, सिकटिया, परशुरामपुर के साथ रेलवे के यूरोपियन कालोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, डीजल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, आरपीएफ कॉलोनी, प्लांट डिपो, चहनिया के टांडाकला आदि इलाकों में सुबह महिलाओं और युवतियों ने सार्वजनिक स्थान को साफ किया और गोबर से लीपा। इसके बाद गोबर से गोधन की आकृति तैयार की। इसमें यम, यमुना, ओखली, सूप, सर्प आदि की आकृति बनाई।

दोपहर में स्नान ध्यान के बाद महिलाओं ने नारियल, चना, मिठाई से पूजा अर्चना की और इसके बाद मूसल से गोधन कूटा। बाद में भाईयों को प्रसाद स्वरूप इन्हें खिला कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। पड़ाव, दुलहीपुर, नियामताबाद, नौग़ढ, सैयदराजा, सकलडीहा, धानापुर, कमालपुर, चहनियां, धीना आदि ग्रामीण इलाको में भी परंपरागत तरीके से भइयादूज मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed