{"_id":"64d5e60fd9cf98a2ec06f0d3","slug":"chandauli-news-sensation-after-the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-the-pond-the-dead-body-being-said-t-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तालाब में युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, चार-पांच दिन का बताया जा रहा शव, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तालाब में युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, चार-पांच दिन का बताया जा रहा शव, नहीं हो सकी पहचान
Fri, 11 Aug 2023 01:46 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:46 PM IST
सार
मवई खुर्द के सिवान में शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण गए तो उन्होंने तालाब के बीच में एक उतराया हुआ शव देखा। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Chandauli News: तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी, चार-पांच दिन का बताया जा रहा शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र के मवई खुर्द के सिवान में स्थित तालाब में शुक्रवार की सुबह एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का उतराया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लुधियाना में छिपा था एक लाख का इनामी बदमाश, गिरफ्तार
विज्ञापन
मवई खुर्द के सिवान में शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण गए तो उन्होंने तालाब के बीच में एक उतराया हुआ शव देखा। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से तालाब से बाहर निकाला। साथ ही उसकी शिनाख्त कराई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक थे शेषधर पांडेय ने बताया कि शव प्रथम दृष्टया चार-पांच दिन का लग रहा है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन