फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh Crime: UP STF got big success, prize of one lakh was hidden in Ludhiana, arrested

Azamgarh: यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, सीपू हत्याकांड में एक लाख का इनामी अरविंद कश्यप गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 01:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 11 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू 19 जुलाई 2013 की सुबह अपने मित्र भरत राय के साथ किसी काम से जीयनपुर कोतवाली पर गए थे। जहां वे तत्कालीन कोतवाल विजय सिंह से मिलने के बाद पैदल ही वापस लौट रहे थे। जीयनपुर चौक पर पहुंचते ही वे एक चाय की दुकान पर खड़ा होकर चाय पीने के बाद जैसे ही जीयनपुर चौक के पास स्थित अपने आवास की तरफ बढ़े थे कि बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायर कर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या कर दिया।

विज्ञापन
Azamgarh Crime: UP STF got big success, prize of one lakh was hidden in Ludhiana, arrested
Azamgarh Crime: यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लुधियाना में छिपा था एक लाख का इनामी बदमाश, गिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एसटीएफ वाराणसी यूनिट की टीम ने पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी अरविंद कश्यप को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। अरविंद्र की गिरफ्तारी पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर के डाबा क्षेत्र से की गई है। पूर्व विधायक की 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर चौक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। उनके साथ मित्र भरत राय की भी मौके पर ही मौत हुई थी। इसके बाद पूरा जिला जल उठा था। पूर्व विधायक हत्याकांड में कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह समेत अन्य अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। जिसमें अरविंद भी शामिल था और फरार चल रहा था। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लुधियाना में छिपा था एक लाख का इनामी बदमाश, गिरफ्तार
विज्ञापन

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू 19 जुलाई 2013 की सुबह अपने मित्र भरत राय के साथ किसी काम से जीयनपुर कोतवाली पर गए थे। जहां वे तत्कालीन कोतवाल विजय सिंह से मिलने के बाद पैदल ही वापस लौट रहे थे। जीयनपुर चौक पर पहुंचते ही वे एक चाय की दुकान पर खड़ा होकर चाय पीने के बाद जैसे ही जीयनपुर चौक के पास स्थित अपने आवास की तरफ बढ़े थे कि बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायर कर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह की हत्या कर दिया। उनके साथ मौजूद मित्र भरत राय की भी मौके पर ही मौत हेा गई। पूर्व विधायक की हत्या के बाद पूर कस्बे में आक्रोश नजार आने लगा। बाजार तुरंत ही बंद हो गई और तत्कालीन जीयनपुर कोतवाल पर कस्बावासी गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पर टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम यह हुआ कि जनता व पुलिस के बीच गुरिल्ला युद्ध सा शुरू हो गया। कस्बा व थाने के पास काफी संख्या में पुलिस के वाहनों के साथ ही कई ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया गया। जीयनपुर चौक पर पुलिस व पब्लिक आमने सामने हो गई। जिसमें पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में कई लोग घायल हुए , जिसमें दो की इलाज के दौरान मौत तक हो गई। इस मामले में पूर्व विधायक के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू से कुख्यात अपराधी ध्रुंव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत उसके गैंग के लोगों को नामजद किया। जिसमें अरविंद कश्यप निवासी चकिया कसरावल थाना मेंहनगर भी शामिल है। सीपू हत्याकांड के बाद ही कुंटू सिंह बड़े स्तर पर चर्चा में आया और शहर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। लगभग नौ साल तक चले मुकदमें के बाद कुख्यात कुंटू सिंह समेत सात लोगों को कोर्ट ने 17 मई  2022 को आजीवन कारावास की सजा सुनाया। अरविंद कश्यप को छोड़ सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है। अरविंद की गिरफ्तारी को लेकर एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया। जिसे यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले के डाबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अरविंद पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में भेष बदल कर रह रहा था। उसकी पहचान सुनिश्चत करने के बाद  यूपी एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने की कवायद में यूपी एसटीएफ टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed