{"_id":"647b093eb8016b03470f8cba","slug":"chandauli-news-fire-broke-out-in-the-hotel-s-kitchen-chimney-created-a-stir-everyone-was-taken-out-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli news: होटल की रसोई की चिमनी में लगी आग, मचा हड़कंप, सभी को बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli news: होटल की रसोई की चिमनी में लगी आग, मचा हड़कंप, सभी को बाहर निकाला गया
Sat, 03 Jun 2023 03:05 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:05 PM IST
सार
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष पार्क के सामने स्थित स्प्रिंग स्काई होटल के प्रथम तल पर बनी रसोई की चिमनी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
होटल की रसोई की चिमनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अतर्गत होटल स्प्रिंग स्काई के प्रथम तल पर बनी रसोई की चिमनी में शनिवार की दोपहर अचानक से आग लग गयी। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। इस दौरान पूरे होटल में धुंआ भर गया । आनन फानन में होटल में ठहरे यात्रियो को बाहर निकाला गया । मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gyanvapi: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी के पैरोकार जितेंद्र सिंह का मुकदमा छोड़ने का एलान, बोले- 'अब नहीं सहा जाता'
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष पार्क के सामने स्थित स्प्रिंग स्काई होटल के प्रथम तल पर बनी रसोई की चिमनी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। पूूरा होटल धुआं से भर गया। कर्मचारियों के अलावा होटल मेें ठहरे यात्रियों को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन