Chandauli News: लेखपाल पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर; जानें मामला
यूपी के चंदौली में लेखपाल पर हमले की कोशिश की सूचना को दुलहीपुर पुलिस चौकी ने दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए आश्वासन दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chandauli News: चंदौली के दुलहीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने बाढ़ ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, दुलहीपुर के लेखपाल सुजीत कुमार की गाड़ी को कुछ अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर रुकवाया और वाहन से बाहर निकालकर मारने का प्रयास किया।
लेखपाल सुजीत कुमार ने बताया कि वह गंगा तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांवों में ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहा था, तभी पीछे से एक ऑटो में सवार कुछ लोग उसका पीछा करने लगे और रास्ते में गाड़ी रोककर गंदी-गंदी गालियां देते हुए नीचे उतारने की कोशिश की।
हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल दुलहीपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात कांस्टेबल परवेज अहमद मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित के समर्थन में खड़े हो गए।
लेखपाल सुजीत कुमार ने कोतवाली में एक नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। उनके साथ लेखपाल पंकज सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना ने लेखपालों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.