फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

बंगाल लॉकडाउन से आठ को पांच जोड़ी ट्रेन निरस्त

Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर । कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पश्चिम बंगाल में आठ अगस्त को संपूर्ण बंदी की घोषणा की गई है। बंगाल में इस दिन वाहन आदि नहीं चलेंगे। इसको देखते हुए रेलवे ने भी बंगाल जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इससे आठ अगस्त को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर जाने वाली आठ ट्रेनें नहीं आएंगी। पहले से ही ट्रेनें बहुत कम चल रही हैं और इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव केे लिए 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया। एक जून से यात्री स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से सात राजधानी सहित 22 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इसमें भी राज्य सरकार की के कहने पर पर आए दिन ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में आठ अगस्त को पश्चिम बंगाल सरकार ने संपूर्ण बंदी की घोषणा की है। इसको देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे रेलवे ने बंगाल जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। मंगलवार को जारी आदेेश के अनुसार अप और डाउन पटना हावड़ा स्पेशल, नई दिल्ली हावड़ा स्पेशल सात को नई दिल्ली से और आठ अगस्त को हावड़ा से नहीं खुलेगी। 02308 जोधपुर हावड़ा स्पेशल छह अगस्त को जोधपुर से और आठ को हावड़ा से, हावड़ा नई दिल्ली स्पेशल आठ को हावड़ा से और स्पेशल सात अगस्त को नई दिल्ली से, कोलकाता अमृतसर स्पेशल सात को कोलकाता से और अमृतसर से दस अगस्त को नहीं खुलेगी। इस तरह आठ अगस्त को कोलकाता से ट्रेन नहीं खुलेगी। इस तरह आठ को चार जोड़ी ट्रेन्रे पीडीडीयू जंक्शन नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed