फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

किसानों एवं व्यापारियों के हित के लिए बैंक प्रतिबद्ध

Sat, 18 Jan 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चकिया। किसानों एवं व्यापारियों के हितों को लेकर भारतीय स्टेट बैंक सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कृत संकल्पित है। ये बातें स्थानीय वन विश्राम गृह परिसर में शुक्रवार को आयोजित किसान मिलन सम्मेलन में एसबीआई वाराणसी अंचल के उपमहाप्रंबंधक विनोद कुमार सिन्हा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक खरीदने के लिए कम ब्याज पर ऋण दिया जाता है तथा एग्री बिजनेस के लिए भी ऋण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के अतिरिक्त व्यापारियों एवं छोटे व्यापारियों के लिए भी मुद्रा लोन सहित अन्य व्यवसायिक ऋण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बैंक का ऋण समय से भुगतान करने पर बैंक और सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध रहता है। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार ने मुद्रा लोन, पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, कार लोन के बाबत विस्तृत जानकारी दी तथा बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं के बाबत बताया। उन्होंने बैंक की शिकायतों के बाबत बताने की अपील की। सम्मेलन में किसान व पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह तथा जयनाथ सिंह ने बैंक द्वारा दी गई सुविधाओं की सराहना की लेकिन बरसात की ओर से पीड़ित किसानों की मदद करने की भी मांग की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद, एसबीआई चकिया के शाखा के प्रबंधक अनिल वर्मा, कृषि विकास शाखा के प्रबंधक देवेश कुमार, अमरनाथ पटेल, वैभव सिंह, जगनारायण यादव, रामलाल सोनकर, सतीश सिंह, मंगला प्रसाद राय, काशी जायसवाल, प्रमोद सिंह, लड्डू, शिवमंदिर सिंह, गौरव श्रीवास्तव, हरिहर मौर्य रहे। संचालन प्रबंधक देवेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed