फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

रास्ता भटककर चंद्रप्रभा जलाशय की तलहटी में पहुंचा चीनी नागरिक

Fri, 10 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
नौगढ। थाना क्षेत्र दिलबगरा पहाड़ी के पीछे चंद्रप्रभा जलाशय की तलहटी से बुधवार की रात चाईना देश के नागरिक सावोलिनयानवों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार वह मोटरसाइकल से भारत भ्रमण के लिए निकला था और रास्ता भटकर यहां पहुंच गया था।
विज्ञापन

सीओ नक्सल नौगढ़ जगतराम कनौजिया ने बताया कि बुधवार की रात वह इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें चंद्रप्रभा जलाशय की तलहटी में वाटरप्रूफ छतरी दिखाई तो गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर उसके पास पहुंच गए। इस दौरान पुलिस उसे काफी मशक्कत के बाद नौगढ़ थाने ले आई। इसके बाद सीओ और सीआरपीएफ 148 बटालियन के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने उससे गहनता से पूछताछ की। जांच के दौरान उसका वीजा मई 2020 तक वैध पाया गया। बताया कि उसके पास वाटरप्रुफ छतरी थी और लैंप जलाकर परेशान बैठा था। उसके पास दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक थी। बृहस्पतिवार को उससे जुड़े सभी विवरण को एकत्र कर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed