फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ठंड से तीन की मौत, किसान की मौत पर हंगामा

Thu, 09 Jan 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
पीडीडीयू नगर। धूप के बाद भी चल रही शीत लहरी से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की सुबह हो रही बारिश से ठंडक में इजाफा हुआ। वहीं ठंड बढ़ने से अलग- अलग क्षेत्रों में कुल तीन लोगों की मौत हो गई। बलुआ थाना क्षेत्र ककरहटी गांव में मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सकलडीहा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार वालों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर स्थित जीटीआर ब्रिज पर बुधवार की शाम लगभग पांच बजे साइकिल से जाते अचानक गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में वृद्ध की शिनाख्त बलदेव यादव (65) के तौर पर हुई। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के ककरहटी गांव निवासी रामजीत सोनकर(40) की मंगलवार की शाम खेत से लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गयी। आनन फानन में परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बुधवार को उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक का शव रास्ते में रखकर मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सकलडीहा ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिए जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस बाबत एसडीएम सकलडीहा विजय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक किसान के गरीब परिवार को भरण पोषण के लिये पच्चीस-पच्चीस किलो गेहूं और चावल कोटेदार को देने का निर्देश दिया गया है। शव को पीएम कराने के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमालपुर संवाददाता के अनुसार सकलडीहा विकासखंड के खोर गांव निवासी किसान श्याम नारायण यादव (65) मंगलवार की रात पंपिंग सेट से गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। ठंड लगने से खेत में ही सुबह छह बजे गिर गए। शौच के लिए जा रहे ग्रामीण की नजर जब उन पड़ी तो लोगों को सूचना दी। तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed