फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

जाम से कराह उठे लोग, डीएम और एसपी के वाहन भी फंसे

Thu, 09 Jan 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। नगर में शिक्षक पात्रता परीक्षा में आए परीक्षार्थियों की भीड़ और बेतरतीब पटरियों पर खड़े वाहनों के चलते बुधवार को नगर में भीषण जाम लग गया। चकिया तिराहे से जीटीआर ब्रिज होते हुए स्टेशन के गेट तक जीटी रोड पर जाम हो गया। इसी में टीईटी परीक्षा का जायजा लेने निकले डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल के वाहन भी करीब 15 मिनट तक फंस गए। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने दोनों लोगों के वाहनों को पास कराया लेकिन इसके बाद भी जाम से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कालेज मे टीईटी की परीक्षा थी। सुबह से ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद करीब 11:30 बजे से जाम लगना शुरू हुआ और दोपहर डेढ़ बजे तक भीषण जाम लग गया। पहली पाली की परीक्षा साढ़े 12 बजे छूटी तो जाम इस कदर लगा कि जीटीआर ब्रिज, रजत जयंती मार्ग, स्टेशन रोड पर मार्ग पर वाहनों का काफिला जहां तहां लग गया। गलियों में भी लोग घुसे लेकिन वहां भी निकलना मुश्किल हो गया। दिन में डेढ़ बजे के बाद जब परीक्षार्थी हटे तब जाकर जाम की स्थिति सामान्य हुई। वहीं जब शाम की पाली की परीक्षा साढ़े पांच बजे छूटी तब एक बार फिर जाम की स्थिति बनी लेकिन कुछ देर बाद रास्ता साफ हो गया। इस दौरान जाम को छुड़ाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed