{"_id":"5e0f936a8ebc3e87e021ac35","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns5031514103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा ग्रस्त घोषित हो जिला- पूर्व सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा ग्रस्त घोषित हो जिला- पूर्व सांसद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने जिले को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। शुक्रवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि बेमौसम की बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में जिले को आपदाग्रस्त घोषित करने की जरूरत है।
कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान, मजदूर सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या कर रहा है और नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा सरकार युवा पीढ़ी के सपनों को कुचलने पर तुली हुई है। कहा कि भाजपा सरकार अब तक किसी को नौकरी नहीं दे सकी है। रोजी- रोजगार के अवसर भी समाप्त हो रहे हैं। इससे युवाओं में हताशा और कुंठा का माहौल है। इस दौरान नियामताबाद के ब्लाक प्रमुख महेन्द्र पासवान, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, राजकुमार जयसवाल रहे। संवाद
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बरठी कमरौर गांव के पास से कार से 844 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान एक तस्कर गनेश सैनी निवासी बहादुरगढ़, लाईनपार बहादुरगढ़, झज्जर, हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब बिहार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। संवाद