{"_id":"5e0f936b8ebc3e87ab49217c","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns5031323153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप से लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप से लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
विज्ञापन
पड़ाव। गोरखपुर के महाराजगंज में आयोजित हुई पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में परचम लहरा कर लौटे बहादुरपुर गांव निवासी साकिब खान व विजय सेठ का शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने पड़ाव चौराहे पर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अब दोनों खिलाड़ी 10 जनवरी से हरियाणा के देवानीमें शुरु हो रहे नार्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
गोरखपुर के महाराजगंज में 28 से 30 दिसंबर तक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें बहादुरपुर गांव निवासी साकिब खान ने 83 किलोभार वर्ग के अनएक्यूप्ड में 464 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान व एक्यूज्ड में 545 किग्रा उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विजय सेठ ने 93 किग्रा भारवर्ग में अनएक्यूप्ड में 340 केजी उठाकार प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में परचम लहराने के बाद गांव लौटे खिलाड़ियों का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत जयप्रकाश यादव ने कहा दोनों खिलाड़ियों ने जनपद का नाम प्रदेश में रोशन किया है। पूर्व प्रधान विरेन्द्र यादव ने कहा बहादुरपुर गांव के युवा खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। यदि इन्हें सुविधा मिले तो यहां के युवा देश में भी अपना नाम रौशन करेंगे। संगठन के सचिव मुकद्दर अंसारी ने कहा कि जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के दोनों खिलाड़ियों ने विजय दर्ज कराकर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छोटे खान, यासीन, सोनू खान, दीपक गुप्ता, अखिलेश यादव, अमित, अजय, ओम नरायन, दुर्गा, मतीन अहमद मौजूद रहे।