फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

मुनीम को गोली मारकर लूट करने वाले पुलिस से दूर

Mon, 16 Dec 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। मुख्यालय पर शनिवार को एक फर्म के मुनीम को गोली मारकर 1.89 लाख की लूट की घटना चौबीस घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने रविवार को पांच संदिग्ध लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई अहम जानकारी नहीं मिलने पर चार को छोड़ दिया गया। जबकि एक से देर रात तक क्राइम ब्रांच के लोग पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय पर चंदौली धरौली मार्ग स्थित अन्नपूर्णा ट्रेडर्स पर काम करने वाले मुनीम चंद्रबली मौर्या शनिवार को बैग में 1.89 लाख रुपये लेकर फर्म के मालिक संजय अग्रहरि के घर पहुंचाने जा रहे थे। लेकिन इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उसके पैर में गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के चौबीस घंटे गुजरने के बाद पुलिस हाथ अभी भी खाली है। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को जिम्मेदारी दी है। शनिवार की रात पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। लेकिन पूछताछ के बाद चार को छोड़ दिया गया। जबकि एक से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दो लोग खाकी की रडार पर
नगर में मुनीम से 1.89 लाख की लूट के मामले में भले ही पुलिस के हाथ चौबिस घंटे बाद खाली हो, लेकिन दो आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पुलिस की रडार पर है। लेकिन अभी तक पुलिस उनसे पूछताछ करने में असफल है। माना जा रहा है कि ऐसे लोगों से जल्द कोतवाली में पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। नगर में शनिवार की शाम एक फर्म के मुनीम से 1.89 लाख की लूट की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। वहीं बदमाशों की गोली से घायल मुनीम चंद्रबली का उपचार वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में हो रहा था। रविवार को मुनीब हालत में सुधार तथा खतरे से बाहर होने पर चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। मुनीम को उसके परिवार के अपने गांव प्रीतमपुर लेकर रवाना हो गए। सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर निवासी चंद्रबली मौर्य (50) नगर में अन्नपूर्णा ट्रेडर्स में मुनीम का कार्य करता है। संवाद
चंदौली। पुलिस से बेखौफ अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चोरी, छिनैती और लूट जैसी वारदातों की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जाड़े में पारा लुढ़कने के साथ ही चोरी, छिनैती और लूट जैसे मामलों का ग्राफ भी तेजी से ऊपर बढ़ा है। दिसंबर माह में हुई पांच बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।
शनिवार की शाम मुख्यालय पर इंदिरा नगर के पास एक फर्म के मुनीम के पैर में गोली मारकर 1.89 लाख की लूट की घटना से व्यापारियों ने दहशतहै। जबकि इसके पूर्व इसी महीने में ताबड़तोड़ हुई चोरी छिनैती की घटनाएं पुलिस के लिए परेशानी बन गई है। जिले में एक दिसंबर को शहाबगंज के गजधरा गांव में उदयनाथ यादव की दुकान से चोरों ने 40 हजार नकदी और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। वहीं आठ दिसंबर को धानापुर के इनायतपुर में लल्लन राजभर के घर में घुसे चोरों ने नकदी, कीमती आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इसी प्रकार 11 दिसंबर को मुगलसराय कोतवाली के पास महिला आशा शर्मा के पर्स में ब्लेड मारकर 1.50 लाख रुपये उड़ा दिए गए। इसके ठीक दूसरे दिन 12 दिसंबर को चोरों ने मुगलसराय नगर में काली मंदिर के पास मुकेश कुमार की कार से एक लैपटाप उड़ा दिया। लेकिन घटनाओं का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। जबकि पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने 10 दिसंबर को बैठक करके सभी थाना प्रभारियों की नकेल कसा था। लेकिन इसके बाद भी अपराधिक घटनाएं कम नहीं हो रही है।

कोट...........
अपराध रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए है। वहीं जाड़े के मौसम में रात को चोरी की घटनाएं होने की संभावना रहती है। शातिर चोरों को चिन्हित करके कार्रवाई की जा रही है। प्रेमचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed