{"_id":"5dd19d9e8ebc3e54d805ffd9","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4948232173","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व के बड़े बकाएदारों से वसूले 13 लाख 62 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व के बड़े बकाएदारों से वसूले 13 लाख 62 हजार
विज्ञापन
नियामताबाद। राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को विकासखंड क्षेत्र के बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की। नायब तहसीलदार ध्रुवेश सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में टीम ने नौ बकाएदारों से 13 लाख 62 हजार 847 रुपए के बकाया राजस्व की वसूली की। वहीं 28 लाख 29 हजार 896 रुपए के दो बकाएदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की।
टीम सबसे पहले डहिया गांव में मालती देवी के यहां पहुंची। इनसे टीम ने बिजली बकाए के दो लाख 95 हजार 92 रुपए की वसूली की। वहीं बिजली के ही बकाएदारों जहांगीर से 54 हजार 855 व मढिया निवासी लतीफ से दस हजार रुपए की वसूली की। इसके बाद टीम चंधासी कोल मंडी पहुंची। यहां व्यापार कर के बकाएदार राय कोक इंडस्ट्रीज से छह लाख, मां दुर्गा कोल कंपनी से 34 हजार, राज कोल सप्लायर से 50 हजार, अजय ट्रेडिंग कंपनी से एक लाख व मामा कोल डिपो से 90 हजार की वसूली की। वहीं औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित स्वास्तिक ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड से एक लाख 29 हजार की वसूली टीम ने की। वहीं व्यापर कर के 22 लाख 75 हजार 719 रुपए के बकाएदार नवीन कोल सप्लायर चंधासी व पांच लाख 54 हजार 177 रुपए के बकाएदार मुकेश कोल ट्रेडर्स के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। राजस्व विभाग के टीम की कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। नायब तहसीलदार ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। टीम में अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, रामअवतार दूबे, रामचंद्र पटेल, अनिल श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, नीरज सिंह, रमेंद्र कुमार, महताब, राजेश, चनरधन आदि शामिल रहे।