{"_id":"5dcef8838ebc3e54ff6bab52","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns494418434","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी
विज्ञापन
चकिया। वाराणसी मंडल के आयुक्त दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार को तहसील सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गांव के गरीब व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
आकांक्षात्मक जनपद में लाभार्थीपरक योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त ने सबसे पहले गो आश्रय स्थल में पशुओं के चारा-पानी ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत 89478 गोल्डन कार्ड में से 4528 लोगों द्वारा ही लाभ लिए जाने पर असंतोष जताया। उन्होने ई-पाक्स मशीनों से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने तथा 3 माह से अधिक किसी भी गांव की दुकान रिक्त न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण शत-प्रतिशत पूरा कराने तथा गांवों को ओडीएफ प्लस की श्रेणी में लाने को कहा। मंडलायुक्त ने प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने 15 वर्ष से कम आयु के टीवी के मरीजों की सूची बनाने तथा उनका पोषण प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छोटे बच्चो को शिक्षा देने के लिए ट्वाय बैंक तथा बुक बैंक बनाने को कहा।
मण्डलायुक्त ने निर्धारित समय सीमा के अन्दर ट्रांसफार्मरो को बदलने तथा शत-प्रतिशत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिया। सिंचाई संबंधित शिकायतों से नाराज मंडलायुक्त ने इसका समुचित समाधान करने को कहा। चकरोड, चकनाली पर से तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ दिलाने को कहा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्थानीय मांग के अनुरूप महिला समूहों को प्रशिक्षण दिलाने, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग के सभी पात्रों को पेंशन दिलाने, कन्या सुमंगला योजना की प्रगति तेज करने, लाल श्रेणी में आने वाले सभी 2626 बच्चों का सुपोषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एडीएम बच्चालाल, सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सीपू गिरी रहे।
विज्ञापन
चकिया। तहसील सभागार में समीक्षा बैठक के बाद नगर पंचायत के सभासदों ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से नगर पंचायत के लिए ईओ के नियुक्ति करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की। ज्ञापन लेकर मंडलायुक्त ने एसडीएम सीपू गिरी को अधिशासी अधिकारी बनाने की सूचना देते हुए सभासदों के आरोपो की जांच का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वाले सभासदों में गीता सोनकर, मनोज कुमार, राजेश चौहान, संदीप मौर्या, उर्मिला गुप्ता, जिला योजना समिति की सदस्य मीना विश्वकर्मा, सूधा शर्मा, अनिल केशरी, वैभव मिश्रा, सरदार राजकुमार सिंह, शहनवाज खान रहे।
कुंवर अनंत नारायण सिंह ने मंडलायुक्त से की मुलाकात
चकिया। तहसील सभागार में समीक्षा बैठक के पूर्व स्थानीय वन विश्राम गृह दिलकुशा में कुंवर अनंत नारायण सिंह ने वाराणसी मंडल के आयुक्त दीपक अग्रवाल से मुलाकात की तथा वन विश्राम गृह के पास स्थित रानी की बावली को अपनी प्राईवेट प्रापर्टी बताते हुए बावली पर नगर पंचायत द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने की शिकायत की। इस पर मंडलायुक्त ने कानून और व्यवहारिक पहलुओं का ध्यान रखते हुए प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक न होने पर कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
चकिया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शुक्रवार की सुबह स्थानीय सिंचाई कालोनी परिसर में निर्माणाधीन आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के गर्ल्स हास्टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था फैक्सपेड के अधिकारी को फटकार लगाई तथा कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयुक्त ने कहा कि वर्ष 2016 में गर्ल्स हास्टल के निर्माण के लएि 1.70 करोड़ 25 हजार रुपये का प्राक्कलन बनाया गया था। इसमें से कार्रदाई संस्था को 1. 53 करोड़ 22 हजार का भुगतान कर दिया गया है, फिर भी संतोषजनक कार्य नही कराया गया।