फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

विज्ञान, चित्रकला व निबंध परीक्षा का हुआ आयोजन

Fri, 15 Nov 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
कंदवा। राजकीय अविष्कार अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी में विज्ञान, चित्रकला और निबंध परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 54 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के 162 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शाम तक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया। इस दौरान प्रथम आने वाले प्रतिभागी जिला मुख्यालय पर होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विज्ञान के प्रति रुचि व वैज्ञानिक अवधारणा को विकसित करने के उद्देश्य के क्रम में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश सिंह के निर्देशन में आयोजित परीक्षा में विज्ञान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड्डा के अमन यादव प्रथम, परेवा के शशि भूषण द्वितीय और बरंगा के आदर्श तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में बगही की आयुषी प्रथम, भरहुलिया की अनु तिवारी द्वितीय और छतेम की अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला में पूर्व मध्यमिक विद्यालय खरखोली की काजल मौर्या प्रथम, नेवादा के अरविंद द्वितीय और खेदाई नरायनपुर की कुमारी साक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश सिंह ने बताया कि परीक्षा में अव्वल छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस दौरान अनिल सिंह, बांके बिहारी सिंह, जयगोविंद सिंह, यशवर्धन सिंह, सुरेश सिंह, विभूति नारायण, अनिल पांडेय, योगेश सिंह, रामअवध प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed